पर्यावरणमध्य प्रदेश

सिंहपुरी में अनुभूति ईको कैम्प का हुआ आयोजन

सिलवानी । गुरुवार को उप वनमंडलाधिकारी सामान्य सिलवानी इंदर सिंह बारे (राज्य वन सेवा) की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी सिलवानी सामान्य पूर्व आदर्श मिश्रा के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक वृत सिंहपुरी की बीट सिंहपुरी (ब) में एक दिवसीय अनुभूति कैम्प का आयोजन मैं भी बाघ हम में भी बदलाव थीम पर किया गया।
एक दिवसीय अनुभूति कैम्प कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय मुआर एवं चिचौली के 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अनुभूति कार्यक्रम में प्रकृति पथ पर वनों, वन्यप्राणी, एवं पर्यावरण के महत्व तथा संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया, बच्चों को प्रकृति की प्रत्यक्ष अनुभूति कराई गई तथा प्रकृति में वन्य जीवों की भूमिका, पक्षी दर्शन, मृदा संरक्षण, वन्यप्राणियों का संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम एवं ईको सिस्टम बारे में तथा वनों में लगने वाली आग से बच्चों को विस्तार से जानकारी वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व आदर्श मिश्रा द्वारा दी गई।
प्रकृति पथ पर स्वल्पाहार एवं पर्यावरण संबंधी खेल खेले गये प्रकृति भ्रमण उपरान्त बीट सिंहपुरी ब में स्थित नदी के किनारे प्रकृति की गोद में दोपहर भोजन उपरांत बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, आयोजित की गई प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र श्रीमान उप वनमंडलाधिकारी सामान्य सिलवानी, एवं वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व सिलवानी सामान्य एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि, सर्वेश खरे, विक्रम शाह, गणमान्य नागरिक, आलोक रघुवंशी, गजेन्द्र गुप्ता, आदित्य रामशरण प्रशासनिक अधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी सिलवानी ने प्रदान किये गये।
इस वर्ष की अनूभूति कार्यक्रम की थीम मैं भी बाघ की जानकारी छात्र एवं छात्राओं को परिक्षेत्राधिकारी आदर्श मिश्रा द्वारा दी जाकर बाघ थीम पर सामूहिक गायन किया गया, तत्पश्चात् प्रकृति संरक्षण की शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधियों में भूपेन्द्र ठाकुर सरपंच, सर्वेश खरे, युवा नेता विक्रम शाह पूर्व सरपंच तथा राजीव समैया सरपंच एवं वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों में आलोक रघुवंशी, गजेन्द्र गुप्ता व्यापार महासंघ अध्यक्ष, आदित्य रामशरण अध्यक्ष एकल अभियान समिति, रिंकू श्रीवास्तव सचिव, ओर प्रशासनिक अधिकारियों में जयप्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी सिलवानी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी तथा शिक्षकों में राजेन्द्र भार्गव, भगवतसिंह कुशवाह, अभिनव श्रीवास्तव, प्रेमनारायण गौर, रोहित रघुवंशी उपस्थित रहे। मंच संचालन पुष्पेन्द्र शर्मा वनरक्षक द्वारा किया गया।
अनुभूति कार्यक्रय के दौरान विद्यालय के शिक्षकों वन विभाग से उपवनमंडलाधिकारी सिलवानी इंदरसिंह बारे, वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व सिलवानी आदर्श मिश्रा, एवं वन परिक्षेत्र सिलवानी के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button