क्राइम

महिला हैड कांस्टेबल के पति ने सरकारी क्वार्टर में लगाई फांसी

मरने से पहले परिचित को दी थी सूचना
रायसेन । बुधवार को कोतवाली थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक सुषमासिंह के पति रंजीत सिंह ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपने परिचित को मोबाइल लगाकर सूचना भी दी थी। जब तक परिचित घर पहुंचा, तब तक वह फांसी लगा चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।
थाना कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुषमासिंह बुधवार को ड्यूटी के लिए कोतवाली आ गई। उसका 38 वर्षीय पति रंजीत सिंह घर पर था। रंजीत सिंह ने फांसी लगाने से पहले इसकी सूचना कॉलोनी में ही फोन लगाकर एक परिचित को दी थी। जैसे ही परिचित घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने गैलरी से देखा तो रंजीत सिंह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसने इस बात की सूचना पुलिस और मृतक की पत्नी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक रंजीत सिंह के शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button