क्राइम

युवक की गोली मारकर हत्या, दहशत का माहौल

उदयपुरा । पुरानी रंजिश ने ले ली जान, गोली मारकर की हत्या।
उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते रविंद्र रघुवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button