मध्यप्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियां: इमरती देवी को सौंपा लघु उद्योग निगम, विनोद गोंटिया को पर्यटन निगम

भोपाल। एमपी निगम मंडल में नियुक्तियों का दौर शुरू हुआ। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि मप्र निगम मंडल में नियुक्तियां की जा रही है। इन नियुक्तियों में प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है।
इनकों सौंपी जिम्मेदारी
ज्ञातवय रहे है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को महत्व दिया गया है। इमरती देवी को लघु उद्योग निगम सौंपा गया है। एक तरफ जहां एंदल सिंह कंसाना को एमपी एग्रो का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं विनोद गोंटिया को पर्यटन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। गिर्राज दंडोतिया को ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रघुराज कंसाना पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष बने हैं। मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष पद सौंपा गया है। मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती को बनाया गया है। बता दें कि इन नियुक्तियों में 25 नेताओं को मंत्री और राज्य मंत्री पद का दर्जा दिया गया है।
काफी दिन से चल रही थी सुगबुगाहट
पिछले साल मार्च में सत्ता परिवर्तन हुआ था। इस बीच, कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सरकार बनाने में मदद करने वाले ऐसे नेताओं की फजीहत हो गई थी, जो उपचुनाव में सफल नहीं हो सके थे। इनके पुनर्वास को लेकर सुगबुगाहट काफी दिन से चल रही थी। अब जाकर शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इन नेताओं पर ध्यान दिया है।
