धार्मिकमध्य प्रदेश

गौवंश की मौत पर बजरंग दल का हल्लाबोल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहुड़ी में एक गौवंश की मौत को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बीएसएनएल की वायर डालने का कार्य चल रहा है आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सुरक्षा इंतजाम किए बिना गहरी नालियां और बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए थे। इसी लापरवाही के चलते शुक्रवार देर रात एक गर्भवती गाय गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया । पुलिस ने मृत गौवंश का पोस्टमार्टम कराया तथा बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button