दिव्यांग शिविर में, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांग को ई रजिस्ट्रेशन सहित कृत्रिम उपकरण वितरित

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। मध्यप्रदेश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण के द्वारा कटनी जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में दिव्यांग शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत प्रांगण में दिव्यांग शिविरों के इस आयोजन में दूर दराज से आने वाले दिव्यांग जनों की बैठक व्यवस्था के साथ खान-पान सहित मेडिकल टीम के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर मौजूदगी और अधिकारियों के नेतृत्व में दिव्यांग परीक्षण व उपकरण ई पंजीयन बहोरीबंद जनपद पंचायत में किए गए।
ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए दिव्यांगजनों को भोजन पानी उन सभी को उपलब्ध कराया गया ।
इस शिविर में साफ सफाई व्यवस्था एवं जनपद के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जनपद पंचायत बहोरीबंद के कर्मचारी उपस्थित- जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पेंशन प्रबंधक, व शाखा प्रबंधक, अजय कुमार दाहिया, एपीओ और सामाजिक न्याय जनपद प्रभारी राकेश तिवारी संतोष दुबे, राकेश बर्मन, अखिलेश वर्मा समस्त जनपद के प्रतिनिधि अभिषेक झा, एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, जनपद उपाध्यक्ष, बहोरीबंद मंचन सिंह इस दौरान मौजूद रहे।
विकलांग बाल उपाध्यक्ष संत कुमार सहयोगी सुरेंद्र कुमार विकलांग बाल सह सचिव ब्लॉक बहोरीबंद जिला कटनी।



