धार्मिक
श्री विष्णु महायज्ञ उत्सव 21 जनवरी से शैलेश्वर धाम सैलवारा में

यज्ञ सहित सभी भक्त करेंगे विशाल वृक्ष के दर्शन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। प्रभु श्री शैलेश्वर धाम सैलवारा में मंगलवार 21जनवरी से 29 जनवरी 2025 तक होने वाले 43 वें महायज्ञ उत्सवों के इस पावन पर परम पूज्य अन्नत श्री विभूषित श्री श्री 1008 श्री स्वामी प्रकाशवन अवधूत जी महाराज की असीम कृपा से श्री विष्णु महायज्ञ उत्सवों का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम दिवस 21 जनवरी को बैठकी, द्वितीय दिन 22 जनवरी को अरणी मंथन, 23 जनवरी को व्रतबंध के साथ 27 जनवरी पूर्णाहुति, 28 जनवरी को कन्या भोजन एवं भंडारा के बाद 29 जनवरी को अमृत स्नान कार्यक्रम उत्साह उमंग के साथ होगा।

