देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

पाकिस्तान के विदेश कि मंत्री बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला, मुर्दाबाद के नारे लगाए

प्रधानमंत्री मोदी पर दिए बयान पर भड़के भाजपाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर के भोपाल सागर तिराहे पर भाजपा नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित भाजयुमो नेताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद…. मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाह भूपेंद्र सिंह वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने न्यूयार्क में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में सारी हदें पार करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। यह गलती माफी लायक नहीं है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे बिलावल जरदारी भुट्टो ने निंदनीय टिप्पणी कर अपनी ओछी हरकत और गंदी मानसिकता जाहिर की है। बिलावल भुट्टो के इस बयान की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
पुतला दहन के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर मण्डल अध्यक्ष भदौरिया विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, चंद्रकृष्ण रघुवंशी, राकेश यादव, स्वप्निल शर्मा, भावेश खूबचंदानी ने कहा कि पूरी दुनिया में यह भारत का अपमान है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है। पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद एवं आतंकवादी संगठनों को शरण देता रहा। पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा एवं वित्तीय हालत बद से बदतर होती जा रही है। भयंकर अंतरकलह की स्थिति है। 135 करोड़ देशवासियों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है।
पुतला दहन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद…
सागर भोपाल तिराहे पर पीएम मोदी जी खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर युवा मोर्चा नेता कार्यकर्ता भाजपाई भड़क गए। उन्होंने पाकिस्तान और पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाह, भूपेंद्र वर्मा, स्वप्निल शर्मा, लखन चक्रवर्ती, मनोज चौरसिया, अंकित सक्सेना, भावेश खूबचंदानी, राकेश मालवीय, अशोक सेन, अमित सक्सेना आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button