मध्य प्रदेशहेल्थ

15 जून को सिलवानी में केंद्रीय मंत्री करेंगे सिविल अस्पताल का उद्घाटन, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

सिलवानी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री 15 जून, सोमवार को सिलवानी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नव निर्मित सिविल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें स्वीकृति पत्र एवं हितलाभों का वितरण भी करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर के विश्राम गृह में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सिलवानी एसडीएम अल्का सिंह, जनपद पंचायत सीईओ नीलम रैकवार, थाना प्रभारी संजीत परते, नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव, सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. आर.एस. पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, हितग्राहियों की उपस्थिति, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू भाजपा नेता विभोर नायक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा प्रदीप कुशवाहा पुनीत समैया भाजपा मंडल महामंत्री लखन चंदेल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button