आगामी त्योहारों को लेकर थाना गोहरगंज में हुई शांति समिति की बैठक
रिपोर्टर : राहुल मालवीय
गोहरगंज । शुक्रवार को थाना गोहरगंज में थाना प्रभारी आर के चौधरी एवं तहसीलदार गोहरगंज रघुवीर सिंह मरावी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना परिसर गोहरगंज में किया गया। शांति समिति की बैठक में कस्बा तथा आसपास के ग्रामों के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक तथा हिंदू मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष उपस्थित हुए तथा आने वाले त्यौहार होली रंग पंचमी तथा शबे रात त्योहारों को दोनों समुदायों द्वारा आपसी भाईचारे के साथ मिलकर शांति पूर्ण तथा सौहार्द से आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया बैठक में प्रमुख रूप से कस्बा गोहरगंज के जनपद विनोद मैथिल,bसरपंच गुड्डू भाई, गयासुद्दीन व हिंदू त्योहार कमेटी के प्रमुख विनीत गौर, एडवोकेट सुनील धाकड़, दिलीप गौर तथा प्रमुख कस्बे के गणमान्य व्यक्ति मुस्लिम त्योहार कमेटी से राजू मलिक मुन्ना भाई बिलाल खान तथा एडवोकेट जेपी चतुर्वेदी, राकेश वर्मा सहित कस्बा व आसपास के ग्रामों के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए जिन्होंने आपसी सहमति सर्वसम्मति से चर्चा कर चौहानों को शांतिपूर्वक मनाने का आश्वासन दिया ।



