हनुमान जयंती को लेकर पुलिस एलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नागरिकों को दिया सुरक्षा का आश्वासन
पुलिस ड्रोन कैमरे से कर रही है नगर की निगरानी
सिलवानी। शुक्रवार की शाम को हनुमान जयंती के पूर्व जुलूस को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च। अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने गणमान्य नागरिकों को अपराधियो से भय विहीन होने तथा शांति व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को शाम के समय एसडीओपी राजेश तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी माया सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया । जोकि के शिवाजी नगर, गांधी आश्रम, पुराना बस स्टैंड, गांधी चबूतरा, छोटी मस्जिद, शनिचरा मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ थाना प्रांगण में समाप्त हुआ। इस मौके पर तहसीलदार लालजीराम वर्मा, सीएमओ राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।फ्लैग मार्च में ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी। मस्जिदों की निगरानी के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।
कल निकलना है क्षेत्रों में जुलूस
हनुमान प्राकट्योत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा से शनिवार की शाम 5 बजे चल समारोह निकाला जावेगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा पर समापन होगा।
एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि नगर की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराई जा रही है तथा नगर के प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति निपटने व अपराधियों पर तत्काल ही कार्यवाही किए जाने में पुलिस पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की जानकारी से पुलिस को अवगत करावे।



