क्राइम

लोकायुक्त ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को बीस हजार की लेते पकड़ा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

जबलपुर । सोमवार को जबलपुर लोकायुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को कार्यालय में ही बीस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा।
उक्त अधिकारी ने अपने ही कर्मचारी से जॉइनिंग एवं चार्ज दिलाने के कार्य के एवज में ₹20000 की मांग की गई थी।
आवेदक -राधेलाल यादव पिता स्वर्गीय श्री सरजू प्रसाद यादव, निवर्तमान समिति प्रबंधक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तलाड, मुकाम पोस्ट तलाड, तहसील मझौली जिला जबलपुर
आरोपी : वीरेश कुमार जैन पिता स्वर्गीय श्री हेमचंद जैन, उम्र 62 वर्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर
पद – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर
ट्रैप दिनांक – 26/12/2022
ट्रैप राशि – ₹ 20,000/-
घटनास्थल : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर
कार्य – प्रशासक द्वारा आवेदक की सेवा समाप्त कर दी गई थी जिसके विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर किया था जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया, अनावेदक द्वारा आवेदक से जॉइनिंग एवं चार्ज दिलाने के कार्य के एवज में ₹20000 की मांग की गई थी जिसकी शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को अनावेदक वीरेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जबलपुर को उन्हीं के कार्यालय में ₹20000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।
ट्रैप दल सदस्य-उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button