मध्य प्रदेश
विधायक ने किया सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत गौरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, जिला पंचायत प्रतिनिधि पंकज राय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, मंडल महामंत्री मनीष बागरी ने सामुदायिक भवन निर्माण की लागत 20 लाख का भूमि पूजन किया। और माध्यमिक शाला में साईकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर विजय राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, मोती हल्दकार, भरत शुक्ला दशरमन, अरविंद तिवारी, प्रवीण बर्मन, संतोष विश्वकर्मा, प्राचार्य महेंद्रसिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।



