धार्मिक
मचखंडा मोहल्ला बड़ी माई मंदिर से 211 मीटर लंबी चुनरी यात्रा शुक्रवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शारदेय नवरात्र पर्व के अवसर पर उमरियापान में शुक्रवार को नवरात्र पंचमी को विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक समिति के प्रमोद असाटी, अतुल असाटी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्र पंचमी के शुभ अवसर पर मचखंडा मोहल्ला बड़ी माई मंदिर से सुबह आठ बजे गाजे बाजे के साथ 211 मीटर लंबी चुनरी यात्रा प्रारम्भ होकर कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक से होते हुए बड़ी माई मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जाएगी मातारानी को 211 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई जाएगी। इसके बाद पुनः बड़ी माई मंदिर से झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड से होते हुए चंडी माता प्रांगण में स्थापित माता महाकाली को चुनरी भेंट कर यात्रा का समापन होगा। आयोजक समिति ने नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भक्ति रस का लाभ लेवें।


