मध्य प्रदेश
रायसेन में रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षाएं प्रारंभ, शहर में बनाए गए आठ केंद्र दो पाली में हो रही परीक्षाएं
रायसेन । कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए गुरुवार से रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षाएं शुरू हुई। यह परीक्षाएं दो पाली में आयोजित कराई जा रही है एक सुबह 8 से 11 तो वहीं दूसरी दोपहर 2 से 5 तक
इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे शासकीय आदर्श कन्या हाई सेकंडरी स्कूल, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पाटनदेव और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सहित अन्य केंद्र शामिल है।
शासकीय आदर्श कन्या स्कूल के प्राचार्य एवं परीक्षा केंद्र के प्रभारी कमलेश नरवारे ने बताया आज से रुक जाना नहीं की परीक्षा प्रारंभ हुई हमारे केंद्र पर कक्षा दसवीं में पंजीकृत विद्यार्थी 120 थे जिसमें से 115 उपस्थित है वह इन दोनों पाली में 230 विद्यार्थी दर्ज हैं।



