क्राइम

महाकाल पुराना ढाबा संचालित सरपंच रश्मि यादव के ढाबा से 13 पेटी अवैध शराब बरामद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
कुम्हारी। दमोह जिले अंतर्गत आने वाले थाना कुम्हारी मे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को रात्रि 2 बजे से दोपहर 4 तक अवैध शराब के खिलाफ पांच बड़ी कार्रवाई करवाई गई जिसमें सुबह 3 बजे पटेरा थाना अंतर्गत दमोह पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अजय यादव कुम्हारी सरपंच प्रतिनिधि एवं राजेंद्र यादव बिलगुवा तहसील पटेरा जिला-दमोह निवासी से 20 पेटी अवैध शराब लाल मसाला फोर व्हीलर गाड़ी से भगवती मानव कल्याण संगठन ने बरामद पुलिस को बुलाकर आबकारी एक्ट 2 के तहत कार्यवाही की गई वही आरक्षक को दमोह एसपी ने निलंबित कर दिया है वही चार बड़ी कार्यवाही कुम्हारी थाना अंतर्गत आरक्षक का भाई दीपू यादव के टैंपल से 12 पेटी अवैध शराब जप्त की गई महाकाल ढाबा जिसकी संचालक रश्मि यादव सरपंच कुम्हारी के यहां से 39 पाव लाल एवं 36 पाव सफेद वही कोलू वाले महाकाल पुराना ढाबा सरपंच रश्मि यादव के ढाबा से 13 पेटी अवैध शराब बरामद , वही उसी के बाजू से नया मकान जो सरपंच द्वारा निर्माण किया जा रहा है इंग्लिश की 35 हॉप बाटल 9 पेटी लाल मसाला आठ पेटी प्लेन सादा यहां से कुल 18 पेटी जप्त की गई महाकाल ढाबा के 10 कदम पीछे राम गणेश दुबे पिता राममिलन दुबे के मकान से 24 पाव लाल मसाला भी बरामद की गई 3 लाख रुपए 25 हजार कीमत की अवैध शराब जप्त की गई इस मौके पर आबकारी विभाग पुलिस विभाग एव पटेरा तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे पुलिस ने आबकारी एक्ट 2 के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button