खेलमध्य प्रदेश

एथलेटिक्स खिलाड़ी अंकित पाल का आल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ 10 किमी में हुआ चयन

रिपोर्टर : शिवलाल यादव

रायसेन। जिले में मंडीदीप के एथलेटिक्स खिलाड़ी अंकित पाल का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ 10 किलोमीटर मैं चयन हुआ ।यूनिवर्सिटी की टीम दि 7 मार्च को मैंगोलूर कर्नाटक रवाना हुई । अंकित पाल का चयन बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है ।
प्रतियोगिता 9 मार्च को मैंगलुरु में आयोजित होगी अंकित पाल मंडीदीप से रामनिवास पाल और दिनेश दांगी के बाद यह प्रतियोगिता खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं, अंकित पाल के चयन पर जिला कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने अंकित पाल उनके प्रशिक्षक दिनेश दांगी, रामनिवास पाल, फुटबाल के मास्टर ट्रेनर एवं उनके मेंटर उप निरीक्षक आरपी गोहै को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही साथ एथलेटिक जगत में खुशियों का माहौल बन गया है। कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, समाजसेवी जगदीश सोनी वरिष्ठ प्रशिक्षक निसार उल्लाह ने अंकित के इस प्रदर्शन की सराहना की एवं भविष्य में एथलेटिक्स में अपार संभावना बताई है ।

Related Articles

Back to top button