आवारा गौवंश ने किया नाक मे दम, गौरझामर मे गौशाला होने के बाद भी आवारा पशुओ की भरमार

किसान व दूकानदार परेशान
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर में इस समय आवारा गौवंश ने लोगो की नाक मे दम करके रख दिया है लावारिस जानवरो को व्यवस्थित करने एवं उन्हे आवारगी से मुक्ति के लिये चलाये गये अभियान में यहां बनाई गई बृहद गौशाला इसके लिये निष्क्रिय सावित हो रही है यदि इसके सुखद व सारगर्भित परिणाम होते तो करोडो रुपयो की लागत से संचालित दयोदय गोशाला जो यहां से महज दो किलोमीटर दूर होने के बाद भी यहां जानवर आवारा क्यों घूम रहे है इन आवारा जानवरो के कारण किसान सबसे ज्यादा पीडित परेशान है आवारा पशु किसानो की फसलो को भारी नुकसान पहुंचा रहे है वह अपने खेतो की ठीक से रखवाली तक नही कर पा रहे है बता दे कि गौशाला मे लावारिस आवारा जानवरो को पकडने की सभी सुविधाये व वाहन व्यवस्था मौजूद है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है किसानो का रुझान अब ग्रीष्म कालीन फसल की तरफ बढने लगा है ऐसे मे वह अपनी फसल की पूरी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करना चाहता हैआवारा जानवारो से अकेला किसान परेशान नही है बल्कि इनसे बाजारो व बस स्टेंड पर लगने वाली फल सब्जियो की दूकानो के दूकानदार होटल चाय नास्ता के मालिक आदि भी परेशान है लोगो ने बताया है की आवारा घूमने वाले मरखा सांड तो सभी को मारने दौडते है वह अभी तक कई लोगो को अपने नुकीले सींग मारकर घायल भी कर चुके है महिलाओ बच्चो बुजुर्ग लोगो दिव्यांगो के लिये तो ये आवारा जानवर काल बने हुए है इनके कारण घरो से निकलना स्कूल बाजार जाना तक मुश्किल हो रहा है इन आवारा जानवरो को शीघ्र पकडने व इन्हे गौशाला तक पहुंचाने मे स्थानीय ग्रामपंचायत पुलिस व प्रशासन जनहित मे मदद पहल व कार्रवाही अविलम्ब करे जिससे किसान राहगीर व दूकानदार राहत की सांस ले सके



