अंगद की तरह पैर जमाकर बैठा बशरोल हक मंसूरी, मुरवारी सचिव की कार्यप्रणाली से परेशान ग्रामवासी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत मुरवारी में पदस्थ सचिव बशरोल हक मंसूरी जनपद सहित क्षेत्र में चर्चा का केन्द्र बने हुये है और चर्चाएं इस बात की चल रही है कि उक्त सचिव मुरवारी में लंबे समय से पदस्थ है और इनके द्वारा जो काम किये गये वह समस्त ग्रामवासी जानते है और कई बार इस मामले में सचिव के विरुद्ध शिकायत भी की गई इसके बाद भी इसका स्थानांतरण अन्यंत्र नहीं किया गया। जब कोई सचिव एक ही स्थान पर लंबे समय पर पदस्थ रहता है तो व्यवस्था में निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल उठने लगते हैं। मुरवारी सचिव बशरूलहक मंसूरी के द्वारा निर्माण कार्यों, मनरेगा जैसी योजनाओं में नियमों की अनदेखी, पक्षपातपूर्ण रवैया, लाभर्थियों का चयन करते समय अपने करीबियों को प्राथमिकता देना। भ्रष्टाचार की नाव में सवार तथाकथित अधिकारियों ने न तो उक्त भ्रष्टाचार सचिव का स्थानांतरण ही किया और न ही उसे किसी अन्यंत्र पंचायत में स्थानांतरण किया गया । मुरवारी सचिव बशरोल हक मंसूरी की मनमानी चरम सीमा पर है और इसके द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में जमकर पलीता लगाया जा रहा है।
सचिव द्वारा किए गए निर्माण कार्यों में जमकर अनिमित्ता की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है। नियमों को तार-तार करते हुये सचिव द्वारा शासकीय पैसों की जमकर होली खेली जा रही है। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से आग्रह किया है कि लंबे समय से पदस्थ मुरवारी सचिव बशरूलहक मंसूरी का स्थानांतरण कटनी जिले से बाहर किया जाए।



