मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा कार्यकर्ता ने मनाया संविधान गौरव दिवस

विजय शुक्ला ने कहा – संविधान शिल्पी डॉ. अम्बेडकर भारत की शान
सिलवानी। शनिवार को अंबेडकर भवन में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया गया। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलन किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने संविधान गौरव दिवस की प्रस्तावना एवं रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन वृत पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शुक्ला
ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान शिल्पी बताकर उन्हें भारत की आन-मान-शान का प्रतीक बताया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा डॉ. अंबेडकर के जन्म, शिक्षा, दीक्षा एवं महाप्रयाण के पांच महातीर्थ का समुचित विकास कराने की बात रखी। संविधान का सम्मान, गर्व और गौरव करने वाले ग्रंथ का नाम भारत का संविधान बताया। जाति, भाषा, ऊंच-नीच, क्षेत्रवाद समाप्त करने का संकल्प कराया। संविधान दिवस पर भाजपा नेता विभोर नायक ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, मोनू मतांबर, मोहन साहू, जयबाबू जैन, सलीम काजी, रघुवीर साहू, संदीप शर्मा, जगदीश साहू, आनंद सहरिया, घनश्याम कलोसिया, भगवानदास साहू, मदन राय , परषोतम सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button