मध्य प्रदेश
लव जिहाद के विरोध में शनिवार को बजरंग दल का प्रदर्शन, फूंका जाएगा पुतला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कंपनी से जुड़े कथित ‘लव जिहाद’ प्रकरण के विरोध में शनिवार को कटनी शहर में बजरंग दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । यह प्रदर्शन कोतवाली चौराहे पर आयोजित होगा, जहां संगठन के कार्यकर्ता जिहाद का पुतला दहन करेंगे ।
बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि नासिक में सामने आए इस कथित मामले को लेकर हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है । उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत आज कटनी में भी प्रदर्शन किया जाएगा ।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से संगठन प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करेगा, ताकि ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके और समाज में शांति एवं सौहार्द बना रहे।



