उमरिया पान में बजरंग दल की विशाल वाहन रैली 29 अगस्त को

रिपोर्टर ; सतीश चौरसिया
उमरियापान । गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में जिला मंत्री राहुल दुबे ने बताया आगामी जन्माष्टमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस के उपलक्ष में दिनांक 29 अगस्त 2024 को हरिदासपुर प्रखंड (स्लीमनाबाद) में राष्ट्रीय प्रवक्ता का आगमन हो रहा है जिसमें उमरियापान प्रखंड एवं ढीमरखेड़ा प्रखंड में 29 अगस्त 2024 दोपहर 12 बजे विशाल वाहन रैली का उमरियापान प्रखंड से हरिदासपुर प्रखंड तक आयोजन किया जाएगा। हरिदासपुर (स्लीमनाबाद) में समय 3:30 बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता का संबोधन के पश्चात कार्यक्रम संपन्न होगा । बैठक में जिला धर्म प्रमुख दीपक मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रिंस उरमालिया, रोहित नामदेव, सह संयोजक गजराजसिंह ठाकुर, अंकित बर्मन, बृजेश ठाकुर, गणेश, राहुल बर्मन, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



