मध्य प्रदेश

मुनादी कराकर पशुपालकों को आवारा नहीं छोड़ने दी समझाईश, अन्यथा गौशाला में रखने पर 1000 का जुर्माना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर हाईवे और जिले के मुख्य सड़क मार्गाे से लगी ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों की बैठक में निर्देशित किया कि गांव में मुनादी कराकर पशुपालकों को आवारा नहीं छोड़नें की सलाह दी गई।
इसी क्रम जनपद सीईओ यजुर्वेद कोरी की अगवाई में ग्राम पंचायत उमरियापान के मुख्य मार्केट झंडा चौंक में मुनादी कराकर गौवंश के सडकों पर घूमने से होने वाली असुविधाओं की जानकारी दी गई । साथ ही सड़क मे पशुओं के घूमने से दुर्घटना होने और मवेशियों के घायल होने की संभावना से भी अवगत कराया गया। उमरियापान के मुख्य मार्ग झंडा चौंक, बड़ी माई मंदिर, न्यू बस स्टैंड, अंधेलीबाग तिराहा में मुनादी कराकर लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई और मवेशियों को गौ- शालाओं और अस्थाई गौ -आश्रय स्थलों मे पहुंचाया जाएगा। पशुपालकों को मुनादी के माध्यम से समझाईश दी गई है कि मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार के जानवर घूमते या बैठे ना पाए जानवर मालिक घर पर रखें अन्यथा गौशाला में रखने पर 1000 का जुर्माना, दूसरी बार में 2000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
इस मौके पर सीईओ यजुर्वेद कोरी, आनंद उसरेठे, सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया आदि मुख्य मार्गों पर घूमकर पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने जानवरो को घर पर रखें।

Related Articles

Back to top button