मध्य प्रदेश

अतिवृष्टि के कारण में हुई क्षति का उचित मुआवजा एवं आवास दिलाने बड़वारा विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का ध्यान आकर्षण कराते हुए बताया कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा में अतिवृष्टि के कारण दर्जनों ग्रामों में हुई क्षति का उचित मुआवजा एवं प्रधानमंत्री आवास दिलाने का आग्रह किया। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि बड़वारा विधानसभा के जनपद ढीमरखेड़ा में 24. 25 जुलाई को अतिवृष्टि के कारण पौड़ी खुर्द, सिमरिया, पौड़ी कला बी, छोटा कछारगांव, पिपरिया शुक्ल, घुघरी, घुघरा, परसवारा, टोपी, बहनरी, ठिर्री, धौरेसर, सिलौंडी, घाना, सुनारखेड़ा आदि ग्रामों में हजारों की संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। यहाँ पर निवासरत लोगों का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने आग्रह किया है कि पुनः सर्वे कराकर पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक एवं जिन पीड़ित परिवारों के आवास गिर गय है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास प्रदान कराने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button