मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तीन प्रकरणों में 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बड़वारा विधायक की अनुशंसा पर हितग्राहियों के उपचार के लिए मिली आर्थिक सहायता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से विधानसभा बड़वारा के तीन प्रकरणों में कुल 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपचार हेतु स्वीकृत की गई है । बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिह की अनुशंसा पर ग्रा म भुड़सा वार्ड क्रमांक 7 निवासी सचिन सिंह आत्मज राधवेन्द्र सिंह को उपचार हेतु 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार दो अन्य प्रकरणों में हितग्राही अर्जुन कुशवाहा पिता प्रेमलाल निवासी ग्राम बिछुआ वार्ड नंबर 8 को 30 हजार रूपये और हितग्राही अर्जुन पटेल पिता महादेव पटेल ग्राम बसाडी वार्ड नंबर 8 को 30 हजार रूपये मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि उपचार हेतु स्वीकृत की गई है ।
इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर द्वारा स्वीकृत राशि का आवंटन जारी करते हुये राशि हितग्राहियों के उपचाररत अस्पताल के बैंक खाते में प्रदाय किये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button