मध्य प्रदेश

शिशु मंदिर में बसन्तोत्सव व विद्यारम्भ संस्कार का हुआ आयोजन

सिलवानी । स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमा विद्यालय सिलवानी में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां शारदा के प्रकटोत्सव बसंत पंचमी के सुअवसर पर घोष पूजन, वेद यात्रा एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षाविद मीरा गुप्ता, डिप्टीरेंजर अखिलेश रजक, विद्यालय अभिभावक भारतबाबू सैनी, वीर शिवाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष अरुणकुमार जैन, उपाध्यक्ष महेश नामदेव, सदस्य सीताराम साहू, मयंक रघुवंशी, मनीष गौर, ज्ञायक जैन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह आलोक रघुवंशी, पंडित अभिषेक शास्त्री नगर के गणमान्य नागरिक, विद्यालय के प्राचार्य मयंक लाहौरी एवं समस्त विद्यालय परिवार व भैया बहिन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा घोष का पूजन किया ततपश्चात विद्यालय से वेद यात्रा प्रारंभ हुई जो कि नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा पर पहुंची मंदिर में पूजन अर्चन पश्चात विद्यालय में आकर सम्पन्न हुई ततपश्चात छोटे-छोटे भैया बहनों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया एवं विधि विधान से तीन से पांच आयु वर्ग के 90 भैया बहिनों का विद्यारम्भ संस्कार यज्ञ हवन पूजन कर सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता मीरा गुप्ता दीदी ने कहा कि विद्या ददाति विनयं विनयाद याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनम् आप्नोति धनाद धर्मं ततः सुखम् ॥ इसका अर्थ है “ज्ञान व्यक्ति को विनम्र बनाता है, विनम्रता से पात्रता उत्पन्न होती है, पात्रता से धन और समृद्धि उत्पन्न होती है, समृद्धि से सही आचरण की प्राप्ति होती है और सही आचरण से संतोष प्राप्त होता है।” 16 संस्कारों में से एक विद्यारम्भ संस्कार वैदिक काल से ही विद्या अध्ययन करने से पहले कराया जाता है। जिसको हम विद्या आरंभ के नाम से जानते हैं विद्यालय में 120 भैया बहनों का व विद्यारंभ पंजीयन हुआ जिसमें से 100 भैया बहनों ने विद्या आरंभ संस्कार पूजन किया इसमें समस्त आचार्य परिवार एवं प्राचार्य जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button