क्राइम
शादी से पहले युवती फांसी पर झूली, खुशियां मातम में बदली
रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
सुल्तानगंज। लग्न के तीन दिन पूर्व युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी मनीषा पुत्री गोविंद ठाकुर ने मकान के छत में लगी कुंडी से रस्सी का फंदा कस कर फांसी पर झूल गई। उसकी वहीं मौत हो गई।
बता दे की परिजनों को जब फांसी के फंदे पर झूलने की भनक लगी तब उन्होंने कमरा का दरवाजा तोड़ा और अंदर गए फांसी का फंदा काट कर युवती को नीचे उतारा लेकिन जब तक मौत हो चुकी थी। मृतिका मनीषा की 22 अप्रैल को लग्न जाना थी और 2 मई को शादी थी उससे पूर्व ही युवती ने आत्महत्या कर ली खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।



