मध्य प्रदेश

आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ही जलकर हुई खाक, हादसे में दो कर्मचारी झुलसे

सतना । सतना के बिहरा गांव के खेतों में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ही जलकर खाक हो गई। घटना में दो दमकल कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घायलों को कोटर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर अनूपपुर में सड़क पर खड़ी ट्रक अचानक धूं-धूं जलने लगी। ट्रक चालक और हेल्फर ने ट्रक से कूद अपनी जान बचाई।
सतना जिले में खेतों में आग लगने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोटर थाना क्षेत्र के बिहरा और करही गांव के खेतों में भीषण आग लग गई। बिजली खंभों में हुई स्पार्किंग के कारण खेतों में आग लग गई। आग से खेतों में खड़ी फसल और खलिहान में रखी फसल में जलने लगी। देखते ही देखते कई किलोमीटर इलाके के खेतों में आग लग गई। ग्रामीणों के आग बुझाने के प्रयास नाकाफी साबित होने पर पुलिस और दमकल को फोन पर सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने के दौरान खुद आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। दमकल में लगी आग में फायरमैन संतोष शर्मा और ड्राइवर राहुल गौतम बुरी तरह झुलस गए। दोनों घयलों को आनन-फानन कोटर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायल कर्मचारियों की हालत नाजुक होने से सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button