ज्योतिष

ज्येष्ठ नक्षत्र में नए साल की शुरुआत, कृषि में लाभ‎: नए साल में राजनीति से जुड़े मामलों में फेरबदल के योग बनेंगे

‎रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।नए साल 2022 का पहला दिन पौष कृष्ण चतुर्दशी तिथि से शुरू होगा। कन्या लग्न, ज्येष्ठ नक्षत्र त्रिकोण में शनिवार के दिन से साल की शुरुआत हो रही है। धर्मशास्त्री पण्डित ओमप्रकाश शुक्ला सौजना के अनुसार चंद्रमा वृश्चिक राशि में पहले दिन रहेगा। साथ ही सूर्य, धनु और बुध मकर राशि में भ्रमण करेंगे। मंगल और शनि अपनी स्व राशियों क्रमशः वृश्चिक और मकर में पहले से मौजूद रहेंगे। इसी के साथ ही गुरु का भ्रमण शनि की राशि कुंभ में जारी रहेगा।साथ ही राहू अभी वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते रहेंगे। हालांकि शुक्र का भ्रमण गुरु की राशि धनु में होगा। इस संवत का राजा और मंत्री मंगल है। वृश्चिक राशि मंगल का प्रतिनिधित्व करती है। इससे कृषि, भूमि के क्षेत्र में लाभ होगा। राजनीति से जुड़े मामलों में फेरबदल के योग बनेंगे। मंगल अग्निकारक और दुर्घटना कारक भी है, ऐसे में लोगों को सावधान भी रहना चाहिए। कन्या बौद्धिक है। ऐसे में शिक्षा और बौद्धिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी। इन क्षेत्रों में उत्तरोत्तर वृद्धि भी होगी। छात्रों के लिए नया साल काफी अच्छा रहने वाला है। नई प्रतिभाएं सामने आएंगी।
वर्ष 2022 में राशियों का ऐसा रहेगा असर‎…..
मेष- धनागम में बाधा, चिंतित रहेंगे।
वृषभ- रुके कार्यों के में होने से चिंता दूर होगी।
मिथुन- शनि अष्टम होने से व्यक्तिगत परेशानी रहेगी। दान से निवारण होगा।
कर्क- उत्तम प्रगति का समय है। अवसर का लाभ उठाएं।
सिंह – प्रियजन के कार्य सम्पन्न होंगे। आर्थिक लाभ होगा।
कन्या- पराक्रम में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति का विकास होगा।
तुला- वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचे।
वृश्चिक- उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। रुके कार्य होंगे।
धनु- मानसिक शारीरिक चिंता रहेगी, शिवाचन करें।
मकर- अपने कार्य कौशल को बाधाओं, विवाद से बचाएं।
कुंभ- ज्ञान की प्रशंसा होगी, पद-प्रतिष्ठा मिलेगी।
मीन- मन के अनुकूल कार्य होंगे। सफलता का उत्साह रहेगा।

Related Articles

Back to top button