धार्मिक

महाशिवरात्रि पर गौरझामर, हाता, बरकौटी मे निकली भोलेनाथ की विशाल बारात शोभायात्रा

शिवालयो मे दर्शन हेतु उमडी श्रृध्दालुओ की भारी भीड
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सनातन हिन्दु धर्माम्बलम्बियो का पुनीत पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरझामर सहित बरकोटी व हाता गुगवारा मे शिव पार्वती विवाह शिव बारात व विशाल शोभा यात्रा के भव्य आयोजन किये गये गौरझामर के महाराणा प्रताप नगर मे स्थित शिवमंदिर मे सुबह से ही दर्शन जलाभिषेक व अनुष्ठान के कार्यक्रम किये गये तत्पश्चात अपरान्ह धूम धाम से पालकी ,शिवबारात ,विशाल शोभा यात्रा के साथ निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग मेंन रोड, पुलिस थाना, बुधवारा बाज़ार, बसस्टेंड, घुसयाना, बजरिया, इतवारा बाजार, नयापुरा होते हुए वापिस एमपी नगर पहुंची शोभा यात्रा मे शिवजी की सजीव झांकी अश्वरथ पर झांकी डीजे बेंड बाजे भजनमंडली विभिन्न भेषभूषा मे बाराती वृन्द व श्रृध्दालु बडी संख्या मे सम्मिलित हुए इसी प्रकार बरकोटी मे भी भव्य आयोजन हुए जिसमे भगवान शंकर जी की विशाल बारात बाजे गाजे डीजे व नर्तकीयो के नृत्य के साथ अनेको टेक्टरो पर बारातियो को लेकर जैतपुर कछया से शैलैन्द्र सिह राजपूत बरकोटी पहुंचे जहां पर सरपंच प्रतिनिधि अंकुश चौहान ने बारात की अगवानी करते हुए स्वागत किया व दूल्हा शिवजी का तिलक पूजा अर्चना कर आरती उतारी बरकोटी मे मतंगेश्वर महादेव के दरवार मे विशाल मेला लगा जहां हजारो शिव भक्त मेले में पहुंचे ,हाता गुगवारा मे शिवजी की बाजे गाजे डीजे व भजन मंडली के साथ बारात निकाली गई, गौरझामर नगर को झंडी बैनर पोस्टरो फ्लैक्सो से सजाया गया जो देखते ही बनता था इस साल महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन हुए।

Related Articles

Back to top button