मध्य प्रदेश

एंबुलेंस पलट कर खाई में गिरी, आग लगी, जलकर खाक


चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड ने बुझाई आग
सिलवानी । राजमार्ग 15 सागर सिलवानी मार्ग सियरमऊ घाटी दीवान बाबा के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई ड्राइवर और एक अन्य सवार के कूदकर अपनी जान बचाई। घाटी में पलटने से एम्बुलेंस में आग लग गई, सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की रात्रि लगभग 12 बजे में खाटू श्याम एम्बुलेंस सेवा सागर की टाटा बर्गर क्रमांक यूपी 75 एम 5964 सागर से उदयपुरा मरीज लेने जा रही थी, अचानक सिलवानी थाना क्षेत्र की सियरमऊ घाटी दीवान बाबा के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर घाटी में पलट कर खाई में 50 फिट नीचे गिर गई और देखते ही देखते आग लग गई। थाने से सूचना मिलने पर नगर परिषद सिलवानी की फायर ब्रिगेड रवाना हुई और फायर बिग्रेड चालक भगवानदास विश्वकर्मा सहायक रितेश द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस की आग बुझाई गई। तब तक एम्बुलेंस चलकर पूरी तरह खाक हो गई।
एम्बुलेंस के चालक राम अवतार यादव ने बताया कि सागर से उदयपुरा मरीज लेने जा रहे थे वहां से मरीज को भोपाल हॉस्पिटल में पहुंचाना था। सियरमऊ घाटी पर एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई, मेरे अलावा अन्य नारायण एम्बुलेंस में सवार था दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। नारायण यादव को ज्यादा चोटे आई है।

Related Articles

Back to top button