मध्य प्रदेश

बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, एक की मौत एक गंभीर घायल रैफर

बरखेड़ी तिराहे का मामला, मृतक व घायल दोनों महूना गुर्जर के निवासी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते निर्माणधीन मार्गों पर आवागमन में असुविधा हो रही है ऐसे ही एक मामले में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया जिन्हें गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया दूसरे को गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर आरके चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महूना गुर्जर निवासी रामशंकर पिता बाबूलाल गुर्जर उम्र 55 वर्ष और जाहर सिंह पिता तूफान सिंह उम्र करीब 40 वर्ष महूना से बेगमगंज की तरफ आ रहे थे की बेरखेड़ी तिराहे पर मोड़ होने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई दोनों गंभीर घायल हो गए सूचना पर घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है जहां डॉक्टर ने राम शंकर गुर्जर को मृत घोषित कर दिया वहीं जाहर सिंह को गंभीर चोट आने के कारण रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और सबका पीएम करा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। घटना से ग्राम में शोक छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button