पर्यावरणमध्य प्रदेश

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने नदी के उदगम स्‍थल का किया निरीक्षण

जनसंवाद कार्यक्रम में कहा वृक्ष है तो जल है और जल है तो जीवन है
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्‍तर्गत प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम मंत्री, म.प्र. शासन के प्रहलादसिंह पटेल का रविवार को कटनी जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत भूला में नदी के उदगम स्‍थल ग्राम जजनगरा में आगमन हुआ। कटनी नदी के उदगम स्‍थल पर पूजन कर ग्रामीणों से जनसंवाद दौरान मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जहा से नदी पैदा होती है वहां के लोग वहा की भूमि पुण्‍य वाली होती है जैसे हम अपनी जन्‍म देनी वाली मॉ का ऋण पूरा करते है उसी तरह नदी के उदगम पर लोग पलटकर जाये और स्‍त्रोतो को जिंदा रखने के लिए कुछ करे यदि नदी के स्‍त्रोत को बचाना है तो पौधे लगाना आवश्‍यक है वृक्ष होगा तो जल होगा जल होगा तो जीवन होगा इन्‍ही भवना के साथ ग्रामीणो को नदी पुर्नजीवन एवं पौधारोपण के लिए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्रामीणो के साथ संवाद किया। जजनगरा कार्यक्रम के बाद मंत्री पटेल जनपद पंचायत रीठी ग्राम पंचायत घनिया केन नदी के उदगम स्‍थल पर पूजन कर ग्रामीणो से जनसंवाद कर उदगम स्‍थल की साफ सफाई अधिक से अधिक संख्‍या मे पौधारोपण किये जाने की अपील की। उदगम स्‍थल अपनी जन्‍म भूमि है इसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्‍य है ऐसी भवना रखते हुए ग्रामीणो से जनसंवाद किया । इसके पश्‍चात जनपद पंचायत बहोरीबन्‍द के अंसिका गार्डन मे ग्रामीणो को जल गंगा संवर्धन अभियान अन्‍तर्गत नदी पुर्नजीवन नदी को जीवित रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्‍यक है वर्षा के पूर्व प्रत्‍येक ग्रामीण एक पौधा आवश्‍य लागाए पौधे को जीवित रखने उसकी देखभाल स्‍वय करे वृक्ष है तो जल है जल है तो जीवन है इसी भवना के साथ सभी ग्रामवासी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे ।
कार्यक्रम के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणव प्रभात पाण्‍डे, बड़वारा विधायक धीरेन्‍द्र बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी, सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मण्डल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, विजय दुबे, राजेश चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, जयप्रकाश चौरसिया, आशीष चौरसिया, शैलेश जैन, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिशिर गेमावत, जनपद अध्‍यक्ष बहोरीबन्‍द रीठी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन एवं ढीमरखेडा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत यजुर्वेन्द्र कोरी, जिला पंचायत अनुराग सिंह , शबाना बेगम, कमलेश सैनी, नरेश परौहा सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button