मध्य प्रदेश
पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने लगाए गए कूलर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । इस समय संपूर्ण क्षेत्र नौतपा के असर से तप रहा है लू का यलो अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। ऐसे में बिजली कंपनी के पावर ट्रांसफार्मर लोड अधिक पड़ने के कारण गर्म हो रहे हैं जिसके कारण बिजली बार बार ट्रिप मार जाती है। जिसके कारण भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को होने वाली परेशानी को दूर करने और पावर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए बिजली कंपनी द्वारा बड़े बड़े कूलर लगाए गए हैं ताकि पावर ट्रांसफार्मर के गर्म होने को कुछ कम किया जा सके।
इस हेतु बिजली कंपनी द्वारा स्टेशन पर स्थित पावर ट्रांसफार्मरों के आसपास स्टैंड पंखों के स्थान पर कूलर लगाए जा रहे हैं। ताकि हीट वे के असर को काम किया जा सके।



