मध्य प्रदेशराजनीति
जिला युवा कांग्रेस ने बनाये ब्लाक अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अखिलेश यादव की सहमति से विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन एवं जिला शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा की अनुशंसा पर दमोह जिले के समस्त ब्लाको में अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष शहर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई । जिनमें आयुष दुबे, दमोह शहर ब्लाक अध्यक्ष अनमोल छिरौल्या, हटा विधानसभा अध्यक्ष निखिल जैन पटेरा, ब्लाक अध्यक्ष शिवम चौबे, पथरिया ब्लाक अध्यक्ष माधव पटेल, बटियागढ ब्लाक अध्यक्ष राहुल चौकसे, तेन्दूखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष नीतेश धनगर, जबेरा ब्लाक अध्यक्ष एवं कल्याण सिंह राजपूत नोहटा मोतीलाल यादव को उपब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शीघ्र ही उक्त पदाधिकारी अपने ब्लाकों में कार्यकारणी घोषित कर जिला कार्यालय को अवगत करायेगें।



