मध्य प्रदेशराजनीति

संगठन पर्व अभियान को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : राधेश्याम साहू

सिलवानी। विश्रामगृह में भाजपा संगठन पर्व अभियान के तहत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप उपस्थित राजकुमार अरेले उदयपुरा, प्रभाकर मेहरा उदयपुरा, शिवपालसिंह राजपूत, भाजपा मंडल प्रभारी गोपाल सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विभोर नायक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करने आगामी चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने संगठन पर्व अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
आने वाले समय में हमको प्रत्येक बूथ पर समितियां बनाना है और सक्रिय कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व मिले इसकी चिंता करनी है।
इस कड़ी में बैठक में विशेष रूप उपस्थित हुए राजकुमार अरेले के द्वारा विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रभाकर मेहरा, शिवपालसिंह राजपूत, विभोर नायक, श्याम साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित ओमकार शर्मा, सलीम काजी, गिरजीश चौरसिया, जयबाबू जैन, तुलसी यादव, मोनू मतांबर, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, गुड्डू भाई, लखन मेहरा, संदीप शर्मा, पुनीत समैया, राजेश कुशवाहा, लखन चंदेल, जगदीश साहू, रघुवीर साहू इलेक्ट्रिकल्स, अजमेर यादव, राजकूमार साहू, पुरुषोत्तम सोनी, सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री संजू बनारसी ने किया।

Related Articles

Back to top button