मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है: कांग्रेस

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की पुष्पांजलि सभा आयोजित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मिशन चौक पूर्व विधायक सीपपू भाई सदन में कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पुष्पांजलि अर्पित कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने इस देश को मजबूत संविधान बना कर दिया है उसे आज भाजपा की सरकार बदल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कहा आज हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा दलित शोषित पीड़ित वर्ग के लोगों को जागृत करना पड़ेगा कि भाजपा सरकार के राज में संविधान को तोड़ा जा रहा है ।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा की बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम उनके गरीब व्यक्तियों की लड़ाई लड़कर न्याय दिलाएं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर ने कहा शोषित दलित पीड़ित समुदाय के उत्थान के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।
जिला शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा बाबा साहब आज भी गरीब मजदूर दलित समाज सहित हमसब के दिलों में बसते हैं जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है पीड़ित महिलाएं थाने जाती है तो भाजपा के राज में उनकी कोई सुनवाई नहीं है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल, जिला कांग्रेस महामंत्री अजय जैसवानी, जिला कांग्रेस महामंत्री विवेक बिरहा, उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष देवी दीन गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर बहरानी एडवर्ड प्रिंस आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button