प्रजापति ईश्वरीय संस्था के बच्चों ने शानदार नृत्य एवं नुक्कड़ आयोजित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l सिविल लाइन स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य राजयोग संचालिका बीके बहन के मार्गदर्शन में बिलहरी रोड़ पर स्थित शाखा प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम में शिव बाबा के अवतरण दिवस पर विशेष रूप से सुबह शिव बाबा को भोग लगाया गया और ध्यान पूर्वक उनकी मुरली की मधुर ध्वनि में आनंद उत्सव कार्यक्रम समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में शाम को नन्हे मुन्ने आश्रम के अशं तिवारी,पराग चौबे, देवांश, सोनाली, संजनी, जान्हवी, तेजपाल, अभिषेक केवट बच्चों द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया l नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज हित में कार्य करने एवं नशामुक्ति वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने उपस्थित सभी मातृशक्तियों एवं बच्चों सहित बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षित रखने हेतु कानूनी बारीकियों से अवगत कराया और समाज व्यवस्था में बदलाव लाने हेतु सामाजिक समरसता समभाव आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम स्नेह के साथ मिलकर शिव बाबा के बताये मार्गदर्शन में चलने हेतु प्रेरित किया l
इस दौरान मुख्य सराहनीय भूमिका रोशन नगर की सुमन बहन, बेबी बहन, ज्योति बहन एवं लक्ष्मी बहन, अनीता रजनी दुबे, मीरा सिंह सहित अन्य समाजसेवियों मातृशक्तियों एवं भाईयों की गरिमामय उपस्थिति में शिव बाबा का झंडा फहराया गया और उनका अवतरण दिवस मनाया गया।


