धार्मिक

हनुमान जयंती पर नगर मैं निकली भव्य शोभायात्रा, जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

हनुमान मंदिरों पर भक्तों की रही भारी भीड़
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर में हनुमान जयंती का का कार्यक्रम परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया । इस दौरान नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा का निकाली गई जो बस स्टैंड, महाराणा प्रताप रोड, गांधी बाजार, कबीट चौराहा, किला, राजपूत मोहल्ला, पक्का फाटक, झुरैया मंदिर पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्गो से होती हुई वापस पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची।
भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर समिति एवं हिन्दू उत्सव समिति द्वारा किया गया। शोभा यात्रा में रथ पर हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई गई और भगवा झंडों से मार्ग को सजाया गया, वही शोभायात्रा मैं शामिल लोग भगवा झंडा लिए जय श्री राम बजरंग वली के जयकारे लगा रहे थे।
जयंती को लेकर हनुमान मंदिरों में रामचरित मानस पाठ के आयोजन के साथ साथ हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिरों में पूजन-आरती के साथ ही आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या मैं धर्मप्रेमी बंधु एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बढ़चकर भाग लिया भक्ति भाव में जमकर झूमे भक्त,हनुमान जी को कलयुग के जीवित देवता माना जाता है। पूरी श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा की जाए तो वो जल्द सफल होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
हनुमान जी को शिव का अंश भी कहा जाता है। वायु पुत्र के अलावा इन्हें केसरी नंनद और आंजनेय पुत्र भी कहते हैं। हनुमान जी की पूजा करने वालों के संकट, भय, रोग, दोष कभी सताते नहीं हैं।
पुलिस ने सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में जवान तैनात किए थे ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही थी। यहां तक कि पुलिस वाले छतों पर भी तैनात किए गए थे। धर्म प्रेमी और बांधुओं एवं सामाजिक राजनेतिक कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह शीतल जल शरबत आदि की व्यवस्था की थी।

Related Articles

Back to top button