नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का उमरिया पान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान।
उमरिया पान । भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी के उमरिया पान में प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया । भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे के कार्यालय में शाल श्रीफल भेंट कर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय अभिनंदन किया। ढीमरखेड़ा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पूजा देवी सिंह को प्रदेश भाजपा संगठन ने भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी । भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी सिंह को बधाई दी । और कहा कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया । इस दौरान जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, गोविंद पटेल, ललित गौतम, बडा गुप्ता, यतेंद्र गौतम, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, बसंत मिश्रा, महामंत्री आशीष चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, वैभव चौरसिया, देवरी मंगेला सरपंच संतोष यादव, नरेश जयसवाल, नीलू साहू, राजेंद्र चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया, अन्नू गुप्ता, संदीप सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही । इसके बाद ढीमरखेड़ा एवं जिन्ना पिपरिया में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया।