खमरिया आर्डिनेंस फैक्ट्री में हुई ब्लास्टिंग, तेज ब्लास्टिंग से दहल गया क्षेत्र

घायलों को उपचार हेतु तत्काल भेजा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार की सुबह अचानक से हुई तेज ब्लास्टिंग से पूरा क्षेत्र दहल गया । साथ ही इस बड़े हादसे में जहा बिल्डिंग भी हिल गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर 2024 मंगलवार की सुबह तेज आवाज के साथ भीषण ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में फैक्ट्री कार्य के दौरान सुबह की शिफ्ट वाले कर्मचारियों यहा काम करने पहुंचे 5 से ज्यादा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। साथ ही इनमें से कई कर्मचारियों की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। इन सभी घायलों को आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह अचानक से हुआ धमाका – ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण धमाका में फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में धमाका हुआ है। जहा फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का कार्य चल रहा था। इसी बीच हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक ब्लास्ट हुआ।
इस घटना की सूचना मिलते ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के महाप्रबंधक सहित तमाम आला अधिकारी तत्काल घटना स्थल और हॉस्पिटल जा पहुंचे।
फैक्ट्री महाप्रबंधक इन सभी घायलों के इलाज सहित अन्य इंतजाम पर नजर बनाए हुए है।
दूर तक कई गांवों में सुनाई दी धमाके की आवाज़
अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मीडिया को ब्लास्ट (Massive Fire in Jabalpur Ordnance Factory) के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में हुए ब्लास्ट की आवाज आस-पास के कई गांवों में भी सुनाई दी। फैक्ट्री में धमाके से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच और बचाव एवं राहत कार्य जारी कर दिया गया है।



