खेल

आर्ची चौरसिया खेलेगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

सिलवानी। पुष्पा विद्यालय सिलवानी की कक्षा आठवीं की छात्रा आर्ची चौरसिया का चयन अंडर 14 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है । भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ची चौरसिया ने भोपाल संभाग की टीम में अपना स्थान पक्का किया है। आर्ची अब तक की सिलवानी की पहली बालिका खिलाड़ी हैं जिन्होंने बैडमिंटन में संभाग स्तरीय टीम में स्थान बनाया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 नवंबर से 7 नवंबर तक छिंदवाड़ा में आयोजित होगी ।
आर्ची चौरसिया की इस उपलब्धि पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संस्था के प्राचार्य फादर बिन्नी, विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, मुस्तकीम अहमद, कमलेश जाटव, आरिफ खान, योगेश कुलकर्णी और कोच शशांक जैन ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button