मध्य प्रदेश

ब्लॉक स्तरीय योग प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न

तेंदूखेड़ा में विकासखंड योग प्रभारी महेंद्र सिंह मरकाम ने ली बैठक ली
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह विकासखंड योग प्रभारी महेंद्र सिंह मरकाम शिक्षक न बताया है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में ब्लॉक स्तरीय योग प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी नितेश पांडे के निर्देशन में किया गया है जिसमें 11 वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें विकासखंड योग प्रभारी महेंद्र सिंह मरकाम ने योग प्रशिक्षण में योग करने के अनेकों शारीरिक लाभ विस्तार से लाभ बताए एवं योग मास्टर ट्रेनर प्रदीप साहू एवं सीताराम परस्ते द्वारा योग करने हेतु विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें तेंदूखेड़ा विकासखंड की समस्त शालाओं के सभी योग प्रभारी शिक्षक उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button