मध्य प्रदेशहेल्थ

परिवार नियोजन जन जागरूकता हेतु सारथी रथ हरी झंडी दिखाकर बीएमओ ने रवाना किया

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । विकासखंड सिहोरा में विश्व जनसंख्या अभियान 1जून से 11 अगस्त 2024 तक चलने वाले इस अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं परिवार नियोजन के साधनों की जनजागरूकता हेतु विकास खंड सिहोरा अंतर्गत संचालित शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा से सारथी रथ को रवाना किया गया! सारथी रथ को हरि झंडी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील लटियार के द्वारा दिखाकर रवाना किया गया।
वहीं सारथी रथ यात्रा के प्रभारी वीरेंद्र मेहरा ने जानकारी देते हुये बताया कि ये सारथी रथ विकास खंड सिहोरा के सभी गावों एवं वार्डों में जाकर परिवार कल्याण के बारे में जनसमुदाय को जागरूक कर सकल प्रजनन दर को नियंत्रित कर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मददगार होगा।
इस आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में बीसीएम वीरेन्द्र मेहरा, बीपीएम श्वेता कोस्टा, सेक्टर सुपरवाइजर आई के उपाध्याय, विनोद कोरी, लेखापाल सुरेंद्र सिंह, डीईओ अश्वनी मिश्रा, दीपशीखा, प्रशांत साहू, एएनएम माधुरी पासी, पंचवती वर्मा, आशा सुपरवाइजर संगीता पटेल के साथ साथ सभी आशा कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय जनसमुदाय का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button