मध्य प्रदेश

अनियंत्रित होकर खेत मे पलटी बोलेरो, शादी समारोह में जा रही दुल्हन सहित 9 घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पटेरा हिंडोरिया मार्ग पर देवडोंगरा के पास बारातियों से भरी बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। घटना में दुल्हन सहित 9 लोग घायल हुए सभी घायलो को पटेरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा कौशलपुर निवासी परिवार दुल्हन को लेकर दमोह शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. तभी अचानक कार पलट गई.
घायलो में दुल्हन पुष्पा अहिरवार, बबीता अहिरवार, दीक्षा,चेतराम अहिरवार, कविता, पूजा, पिंकी, हर्षिता अहिरवार सहित अन्य सवार घायल हुए, सभी घायलो को पटेरा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पटेरा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची है. घायलो ने बताया कि दमोह में मैरिज गार्डन से पुष्पा अहिरवार की शादी थी, लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर विवाह में शामिल होने जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button