पर्यावरणमध्य प्रदेश

नगर के कबड्डी युवा खिलाड़ियों ने किया पौधारोपण

रिपोर्टर : उवेश खान
सिलवानी । रायसेन जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत नकटी नदी के पास शनिवार को युवा खिलाड़ियों द्वारा पौधारोपण किया गया।
हम आपको बता दें कि युवा खिलाडी सिलवानी के जूनियर सीनियर कबड्डी के खिलाड़ियों ने पौधारोपण किया गया । कई प्रजातियों के पौधे लगाए ओर युवा खिलाड़ियों ने बताया कि जरूरी नहीं है कि पैसा ही खर्च कर आप पौधारोपण करे। पौधारोपण बिना पैसों के भी हो सकता है । सभी युवा खिलाड़ियों ने पहले सीएम राइज स्कूल में से पेड़ की छोटी-छोटी डागाल काटी और उसके बाद उन्होंने डागालो को नीचे से थोड़ा-थोड़ा छीलने के बाद हल्दी लगाकर उनको मिट्टी में गड़ाया गया और अनोखी पहल की गई। उन्होंने संदेश दिया
पौधारोपण कोई भी कर सकता है चाहे वह गरीब हो यह चाहे वह अमीर हो और अपने जीवन काल में पौधारोपण करना जरूर चाहिए।
इस अवसर पर आरिफ मंसूरी, उवेश खान, अशीष दीक्षित, वंश लोधी, नाइसेल टोपो, अर्जुन रजक, मयंक कुशवाहा आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button