गरीब परिवार के हितग्राहियो के बीपीएल एवं खाद्यान्न पर्ची से नाम काटे
ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा1
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । जनपद पंचायत पलेरा की ग्राम पंचायत पाली में लोकायुक्त टीम सागर के द्वारा पूर्व में रंगे हाथों गिरफ्तार विजय कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों के द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि हितग्राही मूलक योजनाओ में पंचायत सचिव के द्वारा जमकर रिश्वतखोरी की गई वही लोकायुक्त सागर टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई में पकड़े जाने के बाद गरीब असहाय मजदूर के बीपीएल कार्ड एवं खाद्यान्न पर्ची को पोर्टल से हटा दिया गया है जिससे सैकड़ो ग्रामीणों को खाद्यान्न से वंचित होना पड़ा है जिसको लेकर आज जनपद पंचायत पलेरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्ध गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें गरीबों के बीपीएल कार्ड एवं खाद्यान्न पर्ची जारी किए जाने की मांग की गई है लोकायुक्त सागर में पंचायत सचिव विजय कुमार मिश्रा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत 4 फरवरी 2025 को मामला पंजीबद्ध किया गया था साथ ही पंचायत सचिव के द्वारा निलंबन की कार्रवाई के बाद गरीबों को खाद्यान्न पर्ची से वंचित करने के मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई ज्ञापन में शोभा राम राजपूत रघुवर राजपूत रामदास लोधी पन्नालाल देशराज संतोष प्रजापति गौरीशंकर, रामदास गोरेलाल कामता प्रसाद कमलू धर्मदास सैकड़ो ग्रामीण ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे।



