खेलमध्य प्रदेश

क्षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले भैयाओं का सम्मान

सिलवानी। आदिवासी अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ स्थित परम पूज्य सुदर्शन स्मृति जनजाति बालक छात्रावास के भैयाओं ने क्षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सहभागिता कर विद्यालय एवं छात्रावास का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन चापा, छत्तीसगढ़ में किया गया था।
विद्याभारती भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा मार्गदर्शित एवं स्वर्गीय प्रीति शिक्षा समिति, सियरमऊ द्वारा संचालित छात्रावास के भैयाओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता के पश्चात खिलाड़ियों का सम्मान सरस्वती शिशु मंदिर, प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
इस अवसर पर प्रांत प्रकल्प प्रमुख प्रेमदास भरोसे, पूर्व छात्र नरेंद्र विश्वकर्मा, विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह यादव सहित समस्त आचार्य परिवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button