जल जीवन मिशन योजना की ढुलमुल कार्यप्रणाली से ग्रामीण जनता परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो मे हर घर नल जल योजना का कार्य जिस ढुलमुल व कच्छप गति से चल रहा है इससे आसपास के ग्रामो की पीने की समस्या यथावत बनी होने की शिकायत गांव वालो व्दारा की जा रही है बताया जाता है की ठेकेदारो व्दारा गांव मे प्लास्टिक की पाइप लाइन बिछा कर चैन की नींद लेना शुरु कर दिया है इनमे पीने के पानी की सप्लाई नही होने से शासन की यह आवश्यकसेवा पेय जल नल योजना प्रभावित हो रही है पाइप लाइन डालने के लिये खोदी गई सिसि रोड को पुन.व समय पर नही भरने से सडक पर से आवागमन गहरी नाली की वजह से मुश्किल हो रहा है जल जीवन मिशन योजना के शिथिल काम पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के आला अधिकारियो की लगाम ढीली होने से काम मे तेजी व अपेक्षित गति नही आ रही है सम्बंधित अधिकारी इस ओर शीघ्र ध्यान देगे ऐसी जनापेक्षा है।



