मध्य प्रदेश

डंपर में घुसी कार दो भाइयों की मौके पर मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले

सिलवानी। बेलगाम रफ्तार से दौड़ते वाहन अब लोगों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। मंगलवार देर रात स्टेट हाइवे 44 सिलवानी गैरतगंज मार्ग पर दिल दहला देने वाले हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस 100 डायल थाना मोबाइल मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी स्टेट हाईवे 44 गैरतगंज सिलवानी पर सलीम ढाबा के सामने मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे रेत से भरे डंपर क्रमांक RJ 17 GB 0397 में मारुति ईको क्रमांक MP 15 ZL 4153 के पीछे से घुस गई। टक्कर में मारुति ईको वाहन सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान चंद्रभान पटेल पिता नंदकिशोर पटेल 24 साल, सत्यम पटेल पिता जुगल पटेल 21 साल निवासी गौरझामर जिला सागर के रूप में हुई। मृतक चन्द्रभान पटेल तीन बहनों में इकलोता भाई था घर के परिवार का भरण पोषण का सारा बोझ चंद्रभान के कंधों पर था जो की सब्जी का व्यवसाय करता था जो कि भोपाल मंडी से थोक में सब्जी लाकर फुटकर ग्राम गौरझामर में सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था, वही मृतक सत्यम तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। सबसे बड़े भाई की शादी हो गई है मझले भाई की शादी अभी नहीं हुई है।
हादसे के बाद डंपर को पुलिस थाना सिलवानी में जब्त कर खड़ा कर दिया गया है। दोनों मृतकों के शवों का बुधवार की सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये है मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर सिलवानी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
दोनों चचेरे भाई अपनी मारुति इको से गौरझामर जिला सागर से सिलवानी होते हुए सब्जी लेने भोपाल जा रहे थे। जब वे स्टेट हाईवे 44 सिलवानी से महज 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित सिलवानी भोपाल मार्ग पर सलीम ढाबे के पास पहुँचे तभी आगे चल रहे डंपर के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से सब्जी व्यापारी की मारुति इको
कार पीछे से डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर चालक ने ढाबा पर रुकने के लिए स्पीड कम की और पीछे से आ रही मारुति इको
कार डंपर वाहन पीछे से टकरा गई और डंपर में कार बुरी तरह फंस गई जो लगभग 400 मीटर घसीटती हुई चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृतकों के शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
इस संबंध में टीआई पूनम सविता का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है जांच की जा रही है, घटना में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ता तथा पुलिस के अथक प्रयास से करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद डंपर वाहन मैं फंसे हुए दोनों लोगो को निकला गया था।

Related Articles

Back to top button